{"_id":"ba8b818f1ebfa4dc4a0f474b4519fc76","slug":"disposal-of-the-complaints-will-be-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होगा शिकायतों का निस्तारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होगा शिकायतों का निस्तारण
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी प्रकार की शिकायत का निस्तारण अब ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए शासन से मिले निर्देशों के बाद सोमवार को जिले में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली को लागू कर दिया गया है। इस संबंध सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक डीआरडीए में बुलाकर इसकी जानकारी दी गई।
बैठक में ई डिस्ट्रिक मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जनता दर्शन और तहसील दिवस में होने वाली सभी शिकायतों का निराकरण अब इसी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रणाली को लागू करने के पीछे शासन की मंशा पेपर लेस व्यवस्था को लागू करना है। उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर आंतरिक और आख्या दोनों प्रकार की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों विस्तार से जानकारी दे दी गई है क्योंकि अब किसी भी शिकायत का निस्तारण इसी प्रणाली के तहत ही किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से जिले में लागू कर दिया जाए। जिस पर सोमवार को इसे जिले में लागू भी कर दिया गया है।