फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Disposal of notices of one lakh voters

Barabanki News: एक लाख मतदाताओं के नोटिसों का निस्तारण

Thu, 19 Feb 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Disposal of notices of one lakh voters
बाराबंकी। एसआईआर में मतदाताओं को जारी नोटिसों के निस्तारण में तेजी आ गई है। अब तक करीब एक लाख से अधिक मतदाताओं की सुनवाई करते हुए उनकी नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित कच्ची मतदाता सूची के बाद जिले में करीब 3.85 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी की जानी है। इनमें तीन लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम मिसमैच है। करीब 85 हजार मतदाता ऐसे हैं, जो नो मैपिंग की श्रेणी में हैं। इनमें से अभी तक करीब 2,21765 मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है। इनमें से 103729 मतदाताओं की नोटिसों का अब तक निस्तारण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि जिन मतदाताओं की नोटिसों का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है इसके लिए नोडल अधिकारियों को जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि वह ऐसे मतदाताओं की नोटिसों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। कहा कि यदि कोई मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा हो रही है तो नोडल अधिकारी इस कार्य में मतदाता की मदद कर समस्या का समाधान भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed