{"_id":"61a3dad82c8118239742feca","slug":"disappointed-candidates-due-to-cancellation-of-tet-barabanki-news-lko606537599","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी निरस्त होने से मायूस हुए अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी निरस्त होने से मायूस हुए अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर निरस्त होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। अभ्यर्थियों का आक्रोश भड़कने से पहले ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। अफरातफरी के बीच जहां गेट बंद पर अभ्यर्थियों से पेपर व ओएमआरसीट जमा कराए गए, वहीं डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने ने फील्ड में रहकर पूरी कमान संभाली तो शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्थित का आकलन कर संबंधित को दिशा-निर्देश देते दिखे।
जिले में रविवार को 30 केंद्रों पर दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन था। इसमें करीब 23 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 30 केंद्रों पर होने वाली प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 14 हजार 112 अभ्यर्थियों को तो दूसरी पाली में 19 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8878 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से 45 मिनट पहले से ही गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। पेपर तय समय पर शुरू हो गया। इसके बाद पेपर निरस्त होने की सूचना जिला प्रशासन के पास पहुंची।
शासन से मिले मेसेज को परीक्षा केंद्र पर लगे अधिकारियों को फारवर्ड करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं अभ्यर्थियों को पता चला तो अफरातफरी मच गई। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद कर उनसे पेपर व ओएमआरसीट जमा करा ली गई। उसके बाद उसे सील कर डीआईओएस कार्यालय में जमा कराया गया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था के बीच 30 केंद्रों पर शुरू हो गई थी। करीब 10 बजकर दो मिनट पर पेपर निरस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद 15 मिनट में अभ्यर्थियों से पेपर व ओएमआरसीट जमा करा ली गई। जिसे सील कर दिया गया है। जिले में कहीं कोई गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है।