फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Disabled people showed their strength in sports

Barabanki News: खेल में दिव्यांगों ने दिखाया दमखम

Thu, 04 Dec 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Disabled people showed their strength in sports
जीजीआईसी से निकाली गई जागरूकता रैली व दिव्यांग छात्रों को प्रश​स्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित।
बाराबंकी। शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांगजन द्वारा जागरूकता रैली से हुई, जिसमें दिव्यांग अधिकारों और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी अगंद सिंह ने देश के विकास में दिव्यांग नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। समापन सत्र में अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मीता सक्सेना, प्रतिभा श्रीवास्तव,दीप शिखा त्रिपाठी ,मनोरमा चौरसिया ,नंदा श्रीवास्तव, प्राची शुक्ला ,सीमा आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अंगद सिंह का स्वागत डीआईओएस ओपी त्रिपाठी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदिता सिंह ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में शबनम व आदर्श ने बाजी मारी
खेल प्रतियोगिता की बालिका वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में शबनम प्रथम, अंजलि द्वितीय और माही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आदर्श प्रथम ,सुफियान द्वितीय और पंकज लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में रामबाबू प्रथम ताहिर, द्वितीय रंजीत कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में ममता निषाद प्रथम, निशु मिश्रा द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पारुल प्रथम इकरा बानो द्वितीय और रंजीत कुमार तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, द्वितीय कृष्ण यादव और अंजलि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूकर पहचानो में शील प्रिया अव्वल
स्पून रेस में आदर्श प्रथम ,पंकज लोधी द्वितीय और सूरज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में शील प्रिया चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पासिंग द बॉल में साहिबा प्रथम ,वैष्णवी द्वितीय और निशु मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में हर्षित सिंह, रंजीत कुमार, आदर्श कुमार, रामबाबू, शिवम द्विवेदी, पंकज लोधी की टीम ने प्रथम और हरकिशन, तौहीद, कृष्ण यादव, ओम, अभिषेक, सुफियान और मोहम्मद जैद की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जीजीआईसी से निकाली गई जागरूकता रैली व दिव्यांग छात्रों को प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित।

जीजीआईसी से निकाली गई जागरूकता रैली व दिव्यांग छात्रों को प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed