{"_id":"691cc6b083b6bc96fd029be5","slug":"disabled-mans-body-found-in-bushes-fear-of-untoward-incident-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152172-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झाड़ियों में मिला दिव्यांग का शव, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झाड़ियों में मिला दिव्यांग का शव, अनहोनी की आशंका
Wed, 19 Nov 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद। कोतवाली दरियाबाद के जेठौती राजपूतान के निकट रेलवे स्टेशन के किनारे लगने वाली बाजार के पास मंगलवार को झाड़ियों में एक दिव्यांग अधेड़ का शव मिला। शव सड़-गलने की स्थिति में था। शव के पास ही व्हीलचेयर और कुछ बिस्तर मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मंगलवार सुबह राहगीरों को झाड़ियों के पास तेज तेज दुर्गंध आई। पास जाकर देखने पर उन्हें पुआल पर यह शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार शव जिस स्थान पर मिला, वहां एक दिव्यांग व्यक्ति का व्हीलचेयर के साथ पहुंचना कठिन है। यह बाजार वाली जगह मुख्य सड़क से करीब बीस फीट नीचे है और यहां का ढलान भरा रास्ता एक दिव्यांग के लिए चुनौतीपूर्ण है। ग्रामीणों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान करने और उसकी मौत वजह जानने में जुट गई है।