फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Digital library gifted to youth of 168 villages

Barabanki News: 168 गांव के युवाओं को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Digital library gifted to youth of 168 villages
बाराबंकी। आधुनिकता के दौर में ग्राम पंचायत स्तर पर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और उन्हें डिजिटल साक्षरता से जोड़ने के लिए 168 ग्राम पंचायतों में बाल एवं किशोर डिजिटल पुस्तकालय खोलने की तैयारी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अन्ना सुदन के साथ कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में ग्राम पंचायत स्तर पर बाल एवं किशोर डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए ऐसी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनमें दो या दो से अधिक कक्ष वाला हॉल उपलब्धता है। पहले चरण में 168 में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए चार लाख का अनुदान शासन द्वारा जारी किया गया है। जिसमें से दो लाख रुपये से एक लाख तीस हजार रुपये में हार्डवेयर नेटवर्किंग, कैमरे के साथ स्मार्ट एलईडी टीवी और डेस्कटॉप की खरीद की जाएगी। शेष 70 हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च किए जाएंगे। जबकि शेष 2.00 लाख रुपये पुस्तकों और डिजिटल सामग्री के लिए होंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र बनेगा पंचायत उत्सव भवन
पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर पर मांगलिक आयोजनों के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


252 ग्राम पंचायतों को मिलेगा प्रोत्साहन योजना का लाभ
डीपीआरओ ने बताया स्वयं के संसाधन से आय आधारित पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना लागू करने के निर्देश मिले हैं। जिले की कुल 252 ग्राम पंचायतों में इसे लागू किया जा रहा है। इन्हें आय के सापेक्ष पांच गुना धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed