फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Digital libraries will be opened at the village panchayat level.

Barabanki News: ग्राम पंचायत स्तर पर खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Sun, 26 Apr 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be opened at the village panchayat level.
रामनगर। सरकार ग्रामीण युवाओं को आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर दे रही है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएंगी। पहले चरण में सूरतगंज ब्लॉक की 47 और रामनगर ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतें चुनी गई हैं।
विज्ञापन

इन लाइब्रेरी से ग्रामीण युवाओं के अफसर बनने की राह आसान होने की उम्मीद है। फिलहाल निजी प्रकाशन और नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें भेजी गई हैं। फर्नीचर आने के बाद ये लाइब्रेरी शुरू हो जाएंगी। यहां साहित्य, कला, खेल, कहानी और सामान्य ज्ञान सहित अनेक विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी को विद्युत, सौर ऊर्जा और वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे सिविल, नीट, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी कर पाएंगे। उनका सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। बुजुर्गों के लिए अखबार, मैगजीन और उपन्यास जैसी किताबें भी मौजूद रहेंगी। प्रत्येक लाइब्रेरी में करीब दो हजार पुस्तकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं से लैस होंगी लाइब्रेरी
डिजिटल लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधा के साथ कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और कुर्सी की व्यवस्था होगी। कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों की आपूर्ति के लिए एक फर्म नामित की गई है। चयनित पंचायत भवनों में सभी किताबें और उपकरण पहुंच जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सहायक पर होगी।

सूरतगंज ब्लॉक के बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी में एनसीईआरटी समेत प्रमुख पब्लिकेशन की प्रतियोगी किताबें मिलेंगी। इसके साथ ही ध्येय जैसे बड़े कोचिंग संस्थानों की ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी। यह सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बड़े संस्थानों से जुड़ने का अवसर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed