फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Diarrhea patients are increasing due to fluctuations in weather

Barabanki News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ रहे डायरिया के मरीज

Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients are increasing due to fluctuations in weather
अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़। - फोटो : अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़।
बाराबंकी। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर पांच लोगों को परिजनों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीज सबसे ज्यादा देखे गए।
विज्ञापन

लखपेड़ाबाग निवासी राहुल और काव्या को उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजनों ने बड़ेल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी प्रकार बाल विहार कॉलोनी निवासी रामचंद्र, महर्षिनगर के मोहित और शबाना को परिजनों ने डायरिया की शिकायत पर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को 1675 मरीज ओपीडी में देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा 314 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। इसके अलावा पेटदर्द के 105 मरीज देखे गए। त्वचा रोग के 223 और नेत्र रोग के 103 मरीजों को इलाज किया गया। बताया कि इसके अलावा डायरिया के तीन मरीज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed