{"_id":"61818ef4867a72661802039f","slug":"dhanteras-market-barabanki-news-lko602954748","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की हार से उबरा कारोबार, 70 करोड़ की हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की हार से उबरा कारोबार, 70 करोड़ की हुई खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। समृद्धि के पर्व धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में उल्लास पूरी तरीके से छाया रहा। कोरोना की हार और महंगाई की मार से अलग जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ी वहीं दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। काफी दिन बाद बेहिचक होकर मॉल्स व बड़ी दुकानों से लेकर ठेले खोमचे और रेहड़ी-पटरी वालों के यहां तक ग्राहकों की लाइन लगी हुई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे तो यातायात ध्वस्त नजर आई।
जिले में मंगलवार को धनतेरस पर करीब 100 करोड़ रुपये बाजार में आए और लंबे समय बाद कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटी। करीब 18 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और 35 करोड़ रुपये के वाहन घरों में पहुंचे। बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई तो ज्वैलरी भी खूब खरीदी गई।
सभी बाजारों में देर रात तक खरीदारी का जश्न मना। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने भ्रमण कर जायजा लिया। बाजार में सादी कपड़ों में भी पुलिस तैनात रही। कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर रात तक करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
परंपरागत खरीदारी ने पर्व को बनाया खास
धनतेरस पर परंपरागत रूप से बर्तनों की खूब खरीदारी हुई। बर्तन की दुकानेें पूरे दिन चमकती रहीं तो सराफा बाजार में रौनक दिखाई रही। सुबह से ही ग्राहक आने लगे। दोपहर होते-होते बर्तनों की दुकानों पर भीड़ दिखने लगी। शाम को अधिक भीड़ रही। भीड़ के चलते हाथ में बर्तन लिए ग्राहक रेट पूछते दिखाई दिए। करीब 10 करोड़ रुपये के बर्तन घरों में पहुंचे।
32 करोड़ रुपये के बिक गए गहने
सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर दिखी। आभूषण के साथ किसी ने चांदी का सिक्का खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश। महिलाएं गहनों को पसंद करने में मशगूल दिखीं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सोना सस्ता रहा। इसका असर भी सराफा बाजार में दिखा। जिले में सराफा व्यवसाय करीब 32 करोड़ रुपये का रहा। शहर में सबसे महंगा साउथ इंडियन एंटीक हार चार लाख 52 हजार रुपये में बिका।
माइक्रोवेव, एलईडी टीवी व वाशिंग मशीन पर रहा फोकस
धनतेरस पर ग्राहकों ने जरूरत की चीजों पर ज्यादा फोकस किया। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर वाशिंग मशीन, फ्रिज के अलावा एलईडी टीवी, माइक्रोवेव अधिक बिके। इन दुकानों पर सुबह से भी खरीदारों की भीड़ दिखी। कारोबारियों के मुताबिक करीब 18 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
करीब 35 करोड़ रुपये के घर पहुंचे वाहन
युवाओं का रुझान नए डिजाइन के दो पहिया वाहनों पर रहा तो चार पहिया वाहन खरीदने वालों की संख्या कम नहीं थी। कंपनी से डिलीवरी नहीं होने से कई जगह बुकिंग के बाद भी वाहन नहीं मिल सके। किसान भी वाहन खरीद में पीछे नहीं रहे। जिले में करीब डेढ़ सौ ट्रैक्टर बिके। कारोबारियों के अनुसार, वाहनों का बाजार करीब 35 करोड़ रुपये का रहा।
मोबाइल की दुकानों पर दिखा युवाओं में क्रेज
बाजार में रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक झालर आदि की खूब बिक्री हुई। आधुनिक फीचर वाले मोबाइल फोन के लिए ग्रामीण अंचलों से भी ग्राहक पहुुंचे। मोबाइल फोन की दुकानों पर युवाओं की अधिक भीड़ नजर आई। शापिंग मॉल्स में रेडीमेड गारमेंट खरीदने के लिए भीड़ दिखी। कारोबारियों के मुताबिक रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक झालर आदि में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
मिठाई के अलावा ड्राई फ्रूट्स की रही डिमांड
बाजार में सजी मिठाई की दुकानों से लेकर किराना की दुकानों पर ड्राई फ्रूट्स की खूब डिमांड रही। मिठाई में मिलावट की आशंका के चलते बहुत लोगों ने ड्राई फ्रूट्स पर फोकस किया। इसके बाद भी मिठाई की दुकानों पर मिठाई खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।