फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

धान खरीद न होने से परेशान किसानों ने किया तहसील का घेराव

Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
रामनगर (बाराबंकी)। क्रय केंद्रों पर किसानों के बजाए बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। इसके चलते यहां जमकर धांधली की जा रही है। लेकिन किसानों की समस्याओं के प्रति अधिकारी जरा भी गंभीर नहीं है। ये आरोप लगाते हुए किसानों शुक्रवार केे रामनगर तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया और धान लदी ट्रॉलियां तहसील के बाहर खड़ी कर दी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों ने वार्ता की लेकिन बात नहीं बन सकी और किसानों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन रामनगर के तहसील अध्यक्ष शारदा बख्श सिंह ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर तैनात प्रभारी और कर्मचारी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। केंद्रों पर किसानों के बजाए बिचौलियों का धान प्राथमिकता पर तौला जा रहा है। यदि कोई किसान धान लेकर पहुंच जाता है तो कहा जाता है कि फरवरी तक टोकन बंट चुके हैं और किसानों को वापस कर दिया जाता है। जबकि किसान अपना धान बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा वरासत, किसान सम्मान निधि, राशनकार्ड कटने समेत कई समस्याएं किसानों की हैं। जिनका निराकरण कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद आज तक नहीं हो सका है। किसान धान लदी ट्रॉलियों लेकर पहुंचे थे और इन ट्रॉलियों को किसानों ने तहसील के बाहर खड़ा कर दिया जिससे तहसील के बाहर ट्रॉलियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की लेकिन बात नहीं बन सकी। जिस पर किसानों का धरना जारी रहा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, कमेलश वर्मा, उमाकांत, राकेश, बिंद्रा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
धान खरीद केंद्रों का लिया जायजा
रामसनेहीघाट। धान खरीद में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक आशीष श्रीवास्तव तथा अपर जिला सहकारी अधिकारी वीके सिंह ने पीसीएफ केंद्र बनीकोडर, सादुल्लापुर, मोहम्मदपुर तथा छंदवल का निरीक्षण किया। जहां पर टोकन द्वारा खरीद होती हुई पाई गई।

इन केंद्रों पर एसडीएम द्वारा तैनात किए गए आमीन भी मौजूद मिले। दोनों अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह लोग खरीद के साथ ही क्रय केंद्र से संबद्ध मिल मालिकों से संपर्क करके अधिक से अधिक धान उठवाने तथा सीएमआर एफसीआई भेजवाने का प्रयास करे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed