फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

धान की तौल में मनमानी कर रहे कर्मचारी को दबोचा

Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
बाराबंकी। नवीन मंडी में खुले पीसीएफ के धान खरीद केंद्र पर मौजूद एक कर्मचारी द्वारा मनमाने तरीके से धान की तौल कराए जाने का मामला पकड़ा गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने मंगलवार को केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया कि यहां पर मौजूद कर्मचारी मनमाने तरीके से चहेतों के धान की तौल करा रहा है।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने कर्मचारी के साथ ही मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इससे अन्य केंद्रों पर हड़कंप मच गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं जानकारी के बाद विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने राम निवास यादव के साथ मंगलवार शाम करीब पांच बजे नवीन मंडी में पीसीएफ द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्र पर छापा मारा। प्रदेश मंत्री ने बताया कि यहां पर अंकित नामक का एक युवक खुद को पीसीएफ का कर्मचारी बता धान की तौल करा रहा था। लेकिन वह इस बात को साबित नहीं कर पाया कि वह पीसीएफ का कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर मौजूद प्रभारी राजेश भी कोई जानकारी नहीं दे पाए। जांच में पाया गया इस केंद्र पर पूरे दिन में करीब 142 क्विंटल धान की तौल की गई थी। लेकिन यह धान किन किसानों से तौला गया है इसके कोई प्रपत्र मौजूद नहीं थे और न ही केंद्र पर मौजूद प्रभारी कोई प्रपत्र भी नहीं दिखा पाए। जिस पर उन्होंने अंकित के साथ ही जिसका धान तौला जा रहा था उस व्यक्ति को भी पुलिस के हवाले कर दिया।
कहा कि किसान धान की तौल कराने के लिए भटक रहा है और कुछ कर्मचारी मनमानी कर चहेतों के धान की तौल केंद्रों पर करा रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
बिचौलियों से धान खरीद का उठाया था मुद्दा
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने भाकिमो के प्रदेश महामंत्री के सामने ये मुद्दा उठाया था कि वास्तविक किसान धक्के खा रहा है जबकि क्रय केंद्रों पर बिचौलियों से धान की खुलेआम खरीद हो रही है। इससे किसानों को सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान अपना उत्पाद औने-पौने दामों पर व्यापारियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। इस पर उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था।
केंद्र प्रभारियों पर लगाया मनमानी का आरोप
मौके पर मौजूद किसानों ने केंद्र प्रभारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि टोकन की आड़ में किसानों को परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जिनके पास टोकन नहीं है उनका धान पहले तौल लिया जाता है और जिन किसानों के पास टोकन मौजूद हैं वह धान की तौल कराने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन केंद्र प्रभारी किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं जिससे धान लेकर आने वाले किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नवीन मंडी में खुले पीसीएफ के धान खरीद केंद्र पर मौजूद एक कर्मचारी पर मनमाने तरीके से धान की तौल कराने का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ विपणन अधिकारी आलोक रंजन और अनूप वर्मा को मौके पर भेजा गया था। कुछ देर में मैं भी वहां पहुंच गया था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-रमेेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed