फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

डीएम को बंद मिला धान खरीद केंद्र, एफआईआर के आदेश

Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
बाराबंकी। डीएम ने एडीएम और एसडीएम सदर के साथ शनिवार को नवीन मंडी स्थित धान खरीद केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान पीसीएफ द्वारा खोला गया धान खरीद केंद्र बंद मिला। जिस पर नाराज डीएम ने यहां पर तैनात केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। इस दौरान अन्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया और टोकन रजिस्टर आदि न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि यदि आदेश के अनुपालन में लापरवाही मिली तो क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने शनिवार को एडीएम राकेश कुमार सिंह और एसडीएम सदर सुमित यादव के साथ नवीन मंडी में खुले धान खरीद केंद्रों पर छापा मारा। जांच के दौरान पीसीएफ द्वारा खोला गया धान खरीद केंद्र बंद मिला। यहां पर तैनात केंद्र प्रभारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस केंद्र पर धान लेकर आए किसान धान की तौल कराने के लिए इधर-उधर भटकते मिले। जिस पर नाराज डीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश संबंधित को दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने नवीन मंडी में विपणन शाखा और मंडी परिषद द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर टोकन रजिस्टर मौजूद नहीं पाए जाने पर केंद्रों पर मौजूद प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के आदेश दिए। एडीएम ने बताया निरीक्षण के दौरान पीसीएफ का केंद्र बंद पाए जाने पर डीएम ने यहां पर तैनात केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर मंडराने लगे बिचौलिए
धान खरीद को 35 प्रतिशत के स्थान पर 50 क्विंटल तक किए जाने के बाद बिचौलिए पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं और केंद्र प्रभारियों से संपर्क साधने लगे हैं। नवीन मंडी में कई बिचौलिए घूमते दिखाई दिए। लेकिन जैसी ही डीएम की गाड़ी देखी वैसे ही ये गायब हो गए। डीएम के मंडी से वापस आते ही फिर से वहीं पर घूमते दिखाई दिए।
एग्रीमेंट से इंकार करने वाले मिल मालिकों को नोटिस
धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने शनिवार को नवीन मंडी पहुंचे जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार को केंद्र प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि जेआर इंडस्ट्रीज ने एग्रीमेंट करने से साफ मना कर दिया है। इसके अलावा कई अन्य मिल मालिक भी एग्रीमेंट करने को तैयार नहीं है।
इससे नाराज जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एग्रीमेंट न कराने वाले सभी मिल मालिकों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए हैं। वहीं वरिष्ठ विपणन अधिकारी आलोक रंजन को सभी मिल मालिकों से समन्वय बनाकर तत्काल एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है।
खरीद में तेजी को बढ़ाए गए 18 और केंद्र
धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम के आदेश पर 18 धान खरीद केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। डीएम के आदेश पर विपणन शाखा ने नवीन मंडी, हरख, सफदरगंज मंडी, फतेहपुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, भिटरिया, दरियाबाद, सिद्धौर, हैदरगढ़, हुसैनाबाद, हैदरगढ़ मंडी और त्रिवेदीगंज में एक-एक केंद्र और बढ़ा दिया है। इसके अलावा पीसीएफ ने कस्बा इचौली और जुलाहटी मोहल्ला में एक-एक केंद्र खोला दिया है।
बिचौलियों से खरीद हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
दरियाबाद। धान खरीद केंद्रों का एसडीएम रामसनेहीघाट विजय त्रिवेदी व संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या (आरएफसी) एसएन पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने जहां धान खरीद में तेजी लाने के आदेश दिए। वहीं साफ कहा कि बिचौलियों से केंद्र पर खरीद की शिकायत मिली तो केंद्र प्रभारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इसलिए सिर्फ और सिर्फ किसानों से ही धान की खरीद की जाए। ताकि किसान परेशान न हों। दरियाबाद ब्लॉक के मथुरानगर में संचालित विपणन शाखा के खरीद केंद्र का निरीक्षण एसडीएम और आरएफसी ने किया। इस दौरान विपणन शाखा पर खरीद बंद थी। जानकारी पर बताया गया कि पंखे में खराबी के कारण खरीद नहीं हो रही है।

कहा कि किसान से टोकन के जरिए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए खरीद की जाए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने इंदरपुर में संचालित खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर किसानों के दस्तावेज देखे और मौके पर मौजूद क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed