{"_id":"61dddac733b57a3b76252eca","slug":"dhaan-khareed-barabanki-news-lko6130491198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तौल कराने को लेकर भिड़े किसान, बंद रही तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले तौल कराने को लेकर भिड़े किसान, बंद रही तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। किसान यूनियन की ज्यादातर ट्रॉलियां नवीन मंडी भेजने से स्थिति बिगड़ने लगी है। यहां पर टोकन लेकर खड़े किसान पहले तौल कराने को लेकर आपस में ही भिड़ने लगे हैं। मंगलवार को किसानों के आपस में भिड़ने की वजह से काफी समय तक धान की तौल बंद रही। जिससे टोकन वाले किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं और तौल न होने से धान लदी ट्रॉलियों की लाइन लगती जा रही है।
जिले में शनिवार से फिर से ऑफलाइन धान की खरीद शुरू हुई है। इस दौरान पहले से टोकन पाने वाले किसानों का धान तौला जा रहा था। इसी बीच सोमवार को गन्ना कार्यालय में धरना दे रहे किसानों की करीब 80 धान लदी ट्रॉलियां भी नवीन मंडी को भेज दी गई। जिससे यहां पर पिछले दो दिनों से अफरातफरी का माहौल बन गया है और किसान पहले धान की तौल कराने को लेकर आपस में ही भिड़ते जा रहे हैं।
टोकन वाले किसान पहले अपना धान तौलने में लगे हैं तो यूनियन के कार्यकर्ता पहले अपने धान की तौल कराने का दबाव क्रय केंद्र प्रभारियों पर बनाए हुए हैं। जिसकी वजह से मंगलवार को काफी देर तक धान की खरीद बंद रही। यूनियन और किसानों के बीच हो रहे विवाद का कोई हल भी नहीं निकल पा रहा है। जिस पर केंद्र प्रभारियों ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि किसानों से बात की जा रही है, जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।