{"_id":"655a68e50d437df4bd0bf543","slug":"dg-searched-the-jail-for-two-and-a-half-hours-interacted-with-the-prisoners-barabanki-news-c-315-1-brp1006-8383-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डीजी ने ढाई घंटे खंगाली जेल, बंदियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डीजी ने ढाई घंटे खंगाली जेल, बंदियों से किया संवाद
Mon, 20 Nov 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रदेश के डीजी जेल एनएन साबत ने रविवार को करीब ढाई घंटे तक जिला जेल का जायजा लिया। उन्होंने डीएम-एसपी के साथ जेल का कोना-कोना देखा। बंदियों से बात की और बीमार व ज्यादा वृद्ध बंदियों की समय पूर्ण रिहाई की समीक्षा की। उन्होंने जेल में बंद माफिया व बड़े अपराधियों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल में हो रही स्ट्राबेरी की खेती की तारीफ की और जेल में आयोजित रामकथा में शामिल हुए।
डीजी जेल एनएन साबत के आने का कार्यक्रम रविवार को अचानक बना। जैसे ही सुबह उनके दौरे की जानकारी जेल प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। जेल के बाहर व अंदर आननफानन सफाई कराई गई। बंदी रक्षकों को अलर्ट करते हुए पूरी जेल का निरीक्षण कर लिया गया। दोपहर करीब 12 बजे डीजी जेल के साथ डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार, सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह, सीओ यातायात आलोक पाठक का काफिला जेल पहुंचा।
एसएन साबत ने जेल परिसर का जायजा लेने के बाद बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से संवाद करते हुए खाने-पीने से लेकर इलाज तक के बारे में पूछा। जेल के अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेते हुए नियमित ओपीडी की बात कही। उन्हाेंने सभी हाई सिक्योरिटी बैरक, रसेाई घर का जायजा लेने के बाद बंदियों की ओर से बनाए जा रहे कुल्हड़ व गोबर के दीपों की सराहना की। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि डीजीपी का निरीक्षण संतोषजनक रहा।