फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Devvriksh Parijata in poor condition

अंतिम सांसें गिन रहा देववृक्ष पारिजात

Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
महाभारतकालीन पौराणिक विरासत पारिजात वृक्ष का उपचार न हो पाने के कारण उसका अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर पहुंच रहा है। यदि समय रहते शासन स्तर से कोई ठोस कदम बीमार पारिजात वृक्ष के लिए नहीं उठाया गया तो यह देववृक्ष इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगा।
विज्ञापन


जनपद मुख्यालय से करीब 42 किमी. दूर ग्राम बरौलिया में स्थित देव वृक्ष पारिजात 10 वर्षाें से अधिक समय से बीमार है। महाभारतकाल में कहा जाता है कि माता कुन्ती के द्वारा कुन्तेश्वर धाम में स्वर्ण पुष्पों से शिव की उपासना करने के लिए अर्जुन स्वर्ग के इन्द्र की वाटिका से पारिजात वृक्ष की डाल को तोड़ कर लाए थे। उसके स्वर्णमयी आभा वाले पुष्पों से माता कुन्ती ने पहले शिव की उपासना की जिससे महाभारत काल में पांडवों को विजयश्री प्राप्त हुई। यही कारण है कि इसे कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। इसके पश्चात उसे ग्राम बरौलिया में रोपित कर दिया गया। तभी से यह अपने अस्तित्व से बनाए हुए है। गंगा दशाहरा के समय इसमें पुष्प लगते हैं। जो अपनी भीनी-भीनी सुगंध से सारे वातावरण को आच्छादित कर देते हैं। गौरतलब है कि उक्त देववृक्ष पारिजात की जड़ों में 10 वर्षों से अधिक समय से विशेष प्रजाति की किट की आवाज करता हुआ कीड़ा लगा हुआ था। जो दिन रात उसके तने का रस चूस कर लगभग ढाई फीट की गहराई तक खोखला बना चुका है। कुछ दिन पूर्व वनस्पति विभाग की एक टीम आई थी। जिसने इसका उपचार किया और कुछ कीड़ों को जाल में बंद करके परीक्षण के लिए प्रयोगशाला ले जाया गया था।
विज्ञापन


परन्तु इतना सब कुछ करने के बावजूद मात्र कैम्पस की मिट्टी बदलवायी और धुलाई के लिए वन विभाग ने फव्वारे लगा कर महीने दो महीने तक वृक्ष की धुलाई व देखभाल करने के पश्चात कर्तव्यों से इतिश्री कर लिया। बाबा रामसजीवन दास व मंगल दास बताते हैं कि उस समय वृक्ष की सेहत कुछ दुरुस्त हुई थी। देख रेख के अभाव में 4 वर्षों से अधिक समय से खराब पडे फव्वारे को नहीं सही कराया गया और न ही वनस्पति विभाग के डॉक्टर इस वृक्ष की दशा को देखने आए। इनता ही नहीं करीब दो सालों से उखड़ी पड़ी बोरिंग भी आज ज्यों का त्यों पड़ी है। यदि समय रहते शासन ने इस ऐतिहासिक विरासत की ओर ध्यान नहीं दिया तो इसका अस्तित्व समाप्त होकर इतिहास के पन्नों तक रहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed