फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Devotees reached Kotwadham offering prayers barefoot.

Barabanki News: नंगे पैर दंडवत करते भक्त पहुंचे कोटवाधाम

Mon, 27 Nov 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached Kotwadham offering prayers barefoot.
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सतनामी संप्रदाय का उद्गगम स्थल कोटवाधाम कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नंगे पैर कदम-कदम पर लेटकर दंडवत करते हुए आ रहे आस्थावान भक्तों का केंद्र बन गया है। कई किमी दूर से श्रद्धालुओं के जत्थे बड़े बाबा की जयकार करते हुए संत जगजीवन दास की समाधि पर माथा टेक रहे हैं।
विज्ञापन


कोटवाधाम के भक्त प्रदेश के कई जिलों व अन्य प्रांतों तक ही नहीं, बल्कि नेपाल देश तक फैले हैं। रविवार की सुबह से ही भक्त लेट कर दंडवत करते हुए कोटवाधाम पहुंचते रहे। गोंडा जिले से करीब एक हजार भक्तों का जत्था शाम को पहुंचा। श्रद्धालु अपने महंत और धर्मशाला में रुक कर बाबा के भजन आराधना में जुट गए। मेले में खरीददारी हाे रही है। सोमवार को पूर्णिमा पर भारी भीड़ जुटने को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन





सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, खोया-पाया केंद्र शुरू
सीओ रामनगर हर्षित चौहान ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीओ ने अभरण सरोवर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा तो प्रवेश द्वार पर लगी बैरिकेडिंग से वाहनों का प्रवेश नहीं होने के निर्देश दिए। मेले में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। खोया-पाया केंद्र शुरु कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड के साथ पीएससी के जवानों को भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed