फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Devotees gathered in pagodas, performed Jalabhishek

Barabanki News: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Wed, 05 Jul 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in pagodas, performed Jalabhishek
बाराबंकी। सावन के पहले दिन रामनगर ही नहीं, जिले के अन्य शिवालय भी सुबह से शाम तक हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहे। शिवालयों के बाहर भक्त हाथों में पूजा की थाल लिए भोर से ही कतारों में लगे थे। रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेवा मेंं सुबह से ही शिवभक्तों की कतारें लगी रहीं। अन्य शिवालयों में बेलपत्र, दूध, चंदन, मदार, पुष्प, धतूरा, भांग, शमी की पत्तियां भोलेनाथ को अर्पित कर सुख-समृद्घि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेवा में सुबह साढ़े चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही कतार में खड़े भक्तों ने हर-हर महादेव, बम भोले ओम नम: शिवाय के जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू कर दिया। बारिश के बावजूद भीगते हुए शिवभक्त पहुंचे और पूजा-अर्चना की। शाम तक जलाभिषेक चलता रहा। शहर में नागेश्वरनाथ मंदिर, धनोखर, सतोखर तालाब के समीप सिद्घेश्वर महादेव मंदिर, जंगलेश्वर महादेव मंदिर, पायनियर चौराहा स्थित शिवमंदिर, पंचमदास कुटी, मत्थेश्वर महादेव मंदिर समेत कई शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



रसूलपुर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ। कैलाश आश्रम में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। वहीं, लोधेश्वर महादेवा परिसर जलभराव व कीचड़ से भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रीराम कॉलोनी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। हर हर महादेव से वातावरण शिवमय हो गया। सुबह ने भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, आदि से जलाभिषेक किया। शाम को भक्तों ने दीप जलाए तो अनुपम छटा बिखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुद्राभिषेक के लिए पहले से होती है बुकिंग
अवसानेश्वर महादेव मंदिर मेंं महा रुद्राभिषेक होता है जो करीब दिनभर चलता है। इसलिए एक दिन में एक बार ही रुद्राभिषेक होता है। एक हजार आठ छिद्रों वाले पात्र से भोलेनाथ के जलाभिषेक की आभा देखते ही बनती है। पं. सीताराम शास्त्री ने बताया कि अभी दो रुद्राभिषेक की बुकिंग हुई हैं। कैलाश आश्रम के महंंत सुरेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि अभी तक चार यजमानों ने रुद्राभिषेक की बुकिंग कराई है। लोधेश्वर महादेवा के पुजारी आदित्यनाथ ने बताया कि आज दो रुद्राभिषेक हुए हैं, अभी कोई बुकिंग नहीं हुई है। उधर, शहर के पीरबटावन मोहल्ला निवासी गौरव शर्मा सावन के प्रत्येक दिन परिवार संग रुद्राभिषेक कर रहे हैं। करीब 10 वर्षों से यह क्रम चल रहा है। मंगलवार को सावन के पहले दिन रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed