{"_id":"64e3c04512ab32b3a202f004","slug":"devotee-killed-in-vehicle-collision-one-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1007-3010-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, एक घायल
Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। बहराइच से पैदल चलकर महादेवा में दर्शन करने आ रहे दो श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालुु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सावन के सातवें सोमवार पर श्री लोधेश्वर महादेवा के दर्शन करनेे के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बहराइच के तपेसिपाह से आ रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे श्रद्धालु रामनगर कोतवाली इलाके में बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिलौली के रमेश यादव (31) पुत्र मंगल यादव व जरवलरोड के तपेसिपाह निवासी सुनील कुमार (13) पुत्र रामनरेश को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में रमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुनील को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रमेश अपने मामा के घर तपेसिपाह गया हुआ था, जहां से वह महादेवा गांव के लोगों के संग आ रहा था। इंस्पेक्टर सुरेश पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।