फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   development work in nagar palika and panchayat from 8 crore

नगर पालिका व नगर पंचायतों में आठ करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sun, 24 Apr 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
development work in nagar palika and panchayat from 8 crore
बाराबंकी। शहर से लेकर नगर पंचायतों में विकास कार्य तेज होने जा रहे हैं। यहां पर करीब आठ करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक जगहों पर होने वाले काम का प्रस्ताव बनने के साथ शासन से पैसा भी स्वीकृत हो गया है, कई जगह कार्य भी शुरू हो गए हैं। इनमें ज्यादातर कार्य सड़क, इंटरलॉकिंग, नाली व नाला निर्माण के है। ऐसे में यह काम होने से लोगों को जलभराव जैसी समस्या से भी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका परिषद व बारह नगर पंचायतें हैं। इनमें बेलहरा, फतेहपुर, रामनगर, देवा, टिकैतनगर, दरियाबाद, सतरिख, बंकी, हैदरगढ़, सुबेहा, जैदपुर, रामसनेहीघाट हैं। रामसनेहीघाट अभी नई नगर पंचायत बनी है। ऐसे में यहां पर मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अलग से तैयारी की जा रही है। शहर में रेलवे स्टेशन के पास से बंकी रेलवे क्रासिंग तक नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही लक्ष्मणपुरी कालोनी, लखपेड़ाबाग, जलालपुर, मकदूमपुर, तहसील कालोनी, जिला जज आवास, पैसार आदि इलाके में इंटरलॉकिंग व नाला और नाली बनने का काम किया जाना है।विकास कार्य कराने के लिए सबसे ज्यादा नगर पालिका परिषद को 3.20 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके अलावा बेलहरा नगर पंचायत को डेढ़ करोड़, फतेहपुर को 1.72 करोड़, सतरिख को 20 लाख, जैदपुर को 66 लाख, दरियाबाद को 26 लाख, टिकैतनगर में 30 लाख से काम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य जगहों पर भी कार्य होने हैं। इनमें नाली, नाला, इंटरलाकिंग, छोटी पुलिया, स्कूलों में शौचालय आदि बनाने का काम शामिल हैं। सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में विभिन्न मदों से विकास कार्य कराए जा रहे है। इसके लिए बैठक होने के बाद धन की स्वीकृति हो चुकी है, कई जगहों पर कार्य शुरू हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed