फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   development

पंचायतों को मिले 27 करोड़, 70 फीसदी धनराशि गांवों को

Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
development
बाराबंकी। गांवों के विकास के लिए एक बार फिर खजाना खोल दिया गया है। पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर करीब 27 करोड़ रुपये की राशि मिली है। जिसमें 70 फीसदी राशि गांवों को और बाकी 30 फीसदी में 15 फीसदी जिला पंचायत व 15 फीसदी क्षेत्र पंचायतों को दी गई है।
विज्ञापन

जिले को 15वें केन्द्रीय वित्त आयोग की संस्तुतियों पर अनटाइड ग्रांट अर्थात बुनियादी अनुदान की पहली किस्त पहले ही मिल चुकी है। दूसरी किस्त का इंतजार भी काफी दिनों से हो रहा था। इसे लेकर जिले से मांग-पत्र भी भेजा गया था। पंचायतों में खासकर ग्राम पंचायतों में विकास को लेकर मिली इस राशि से गांवों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

खड़ंजा, नाला नाली निर्माण आदि जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिले को मिली 26 करोड़ 97 लाख 69,699 रुपये में से 18 करोड़ 88 लाख 38,789 रुपये ग्राम पंचायतों को, चार करोड़ चार लाख 65,455 रुपये जिला पंचायतों व इतनी ही रकम क्षेत्र पंचायतों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी राशि कोषागार से आहरित करने के बाद पंचायतों के खाते में भेजी जाएगी। अनटाइड फंड से शौचालय व पेयजल को छोड़कर बाकी सभी विकास कार्य कराएं जाएंगे। क्योंकि शौचालय व पेयजल का फंड टाइड ग्रांट की श्रेणी में आता है।
पूर्वांचल विकास निधि के 60 लाख भी मिले
जिले में पूर्वांचल विकास निधि से हो निर्माणाधीन पौने दो करोड़ रुपये के कार्यों का अवशेष धन भी मिल गया है। करीब 60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इनमें शाहपुर से कुटी वाया सूबेदारपरवा से कोयलहा सम्पर्क मार्ग का 36 लाख 45 हजार रुपये व बनीकोडर ब्लॉक में चौहानपुरवा से सिल्हौर मवई सम्पर्क मार्ग का अवशेष 24 लाख 9000 रुपये शामिल हैं। बजट मिलने से अब इन कार्यों को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

शासन से राशि मिल गई है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस ग्रांट का 30 फीसदी हिस्सा जिला व क्षेत्र पंचायतों को आवंटित है। जल्द ही ब्लॉकों को रकम भेजी जाएगी।
-रणविजय सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed