{"_id":"605a385c8ebc3e8d3a366e69","slug":"development-barabanki-news-lko571072147","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 14 करोड़ से सिबली नदी पर बनेगा पुल, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 14 करोड़ से सिबली नदी पर बनेगा पुल, मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तराई स्थित सिबली नदी पर साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा। शासन ने पुल बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। पुल बन जाने से तराई के करीब दो दर्जन गांवों की 80 हजार आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा और मुख्यालय तक आने के लिए जो पांच किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी उससे भी निजात मिल जाएगी। यह पुल दो साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के ककरहा घाट पर सिबली नदी पर पुल बनाए जाने की मांग काफी समय से चली आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसके लिए कई बार स्थानीय विधायक शरद कुमार अवस्थी को पत्र सौंपा था। क्षेत्र की यह सबसे गंभीर समस्या थी और विधायक ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए नदी पर पुल बनाने को लेकर शासन स्तर पर पैरवी भी शुरू कर दी थी।
विधायक की मेहनत रंग लाई और शासन ने मंगलवार को सिबली नदी पर 14 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से पुल बनाए जाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। पुल निर्माण का जिम्मा शासन ने लोक निर्माण विभाग को सौंपते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं कि पुल निर्माण में मानक और गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान यदि जरा भी गड़बड़ी पाई जाएगी तो इसके लिए सीधे विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके देखते हुए पुल निर्माण के साथ ही पहुंच मार्ग का निर्माण भी इससे पहले करा दिया जाए। निर्माण कार्य को दो साल के अंदर हर हाल में पूरा करा लिया जाए।
सिबली नदी पर पुल बन जाने के बाद क्षेत्र के मोहड़वा, बसंतपुर, गोवा, सालपुर, लोनियनपुरवा, गगियापुर, ककरहा, भिखारीपुर समेत करीब दो दर्जन गांवों और क्षेत्र की करीब 80 हजार की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। क्योंकि इस पुल के न होने से अभी तक लोगों को सूरतगंज, रामनगर और जिला मुख्यालय आने के लिए पांच किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी जिससे लोगों को काफी असुविधा होती थी। लेकिन पुल बन जाने के बाद यह दिक्कत पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए सिबली नदी पर पुल बनवाए जाने का काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। मंगलवार को शासन द्वारा साढ़े चौदह करोड़ रुपये की लागत से पुल बनवाने की मंजूरी दी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दो साल के अंतराल में पुल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
-शरद कुमार अवस्थी, विधायक रामनगर