{"_id":"5da617ed8ebc3e93da78929f","slug":"deva-mela-barabanki-news-lko487123635","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा महोत्सव शुरू
विज्ञापन
देवा महोत्सव का आगज करतीं डीएम डॉ. आदर्श सिंह की पत्नी एवं आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दस दिवसीय देवा महोत्सव का परंपरागत तरीके से मंगलवार को आगाज हो गया। जिलाधिकारी की पत्नी एवं आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा ने शाम को शेख हसन गेट पर फीता काटकर महोत्सव का शुुुुभारंभ किया। शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए और बैंड बाजे की धुन पर महोत्सव परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी आकाश तोमर समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसके साथ महोत्सव प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। इस मौके पर प्रभात दीक्षित और उनके साथियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। स्थानीय कलाकारों ने देर शाम तक कई प्रस्तुतियां दीं। ‘जो रब है वहीं राम है’ का संदेश देने वाली देवा की पावन धरती पर महोत्सव शुरू होने के साथ परिसर रोशनी से जगमग हो उठा। शाम 5.25 बजे उद्घाटन के लिए पहुंची जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की पत्नी आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा का महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने गेट पर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि हाजी वारिस अली शाह की मजार कौमी एकता का प्रतीक है। हाजी साहब ने हमेशा सभी को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। यहां से निकलने वाला भाईचारे का संदेश पूरे देश में पहुंचता है। इस मौके पर सीडीओ मेधा रुपम, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम अभय पांडेय, पंकज सिंह, विश्वमित्र सिंह, सुशील प्रताप सिंह,राय सर्वेश्वर बली, फव्वाद किदवई, केके गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।