फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva In the shadow of security, ATS jawans on the rampage

सुरक्षा के साये में देवा, चप्पे-चप्पे पर डटे एटीएस जवान

Wed, 29 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 29 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Deva In the shadow of security, ATS jawans on the rampage
देवा में चप्पे-चप्पे पर डटे एटीएस जवान - फोटो : अमर उजाला
देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चल रहे सालाना चैत मेले में जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे यहां पर यह एटीएस, खुफिया विभाग व पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को फिर एटीएस की टीम ने पुलिस व खुफिया विभाग के साथ मजार परिसर व आसपास सर्च ऑपरेशन चलाकर जाच पड़ताल की।
विज्ञापन


इस दौरान मजार के आसपास की ऊंची इमारत व प्राइवेट गेस्ट हाउस को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने राडार पर ले लिया है। इन निजी गेस्ट हाउस में रहने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है और वहां पर कमांडो सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। मेले में सुरक्षा के लिए एटीएस की टीम लगातार कैंप कर रही है।      
विज्ञापन


कौमी एकता एवम सद्भाव की नगरी देवा इन दिनों खाकी व एटीएस कमांडो के साए में हैं। इसकी वजह यह है कि हाल ही में आतंकी संगठन आईएस के आतंकी व खुरासन मॉडल्स ने यहां चल रहे चैत मेले को अपने अपना निशाना बनाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका खुलासा होने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां खुफिया तंत्र पुलिस व प्रशासन ने देवा मजार परिसर व उसके आसपास के इलाकों की अभेद सुरक्षा व्यवस्था करने का खाका तैयार किया था। 27 मार्च से शुरू हुए इस चैत मेले में सुरक्षा को लेकर एटीएस के कमांडो दस्ता देवा में कैंप कर रहा है। तो वहीं खुफिया एजेंसियों व जिले के कई थानों के इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष की ड्यूटी भी मेले के उद्देश्य से लगाई गई है।

बुधवार को थानाध्यक्ष देवा बीडी तिवारी, इंस्पेक्टर फतेहपुर विकास पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राय सिंह यादव की अगुवाई में एटीएस के कमांडो ने खुफिया विभाग के लोगों के सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मजार परिसर उसके आसपास के इलाके, मजार शरीफ को आने वाली मुख्य मार्ग के अलावा परिसर के आस पास की ऊंची इमारतें व पास पड़ोस के निजी गेस्ट हाउस पुलिस पर चेकिंग की गई।

इन गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों व उनकी गतिविधियों पर पुलिस व खुफिया तंत्र कड़ी नजर रख रहा है। एटीएस कमांडो ने पास पड़ोस की छतों से भी इलाके का सघन निरीक्षण किया।  पुलिस एटीएस व खुफिया तंत्र की संयुक्त कार्रवाई से लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।             
  
बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर      
सर्च ऑपरेशन के दौरान मजार शरीफ  के समीप स्थित एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत सुरक्षा एजेंसियों को की नजर में खटक गई। सुरक्षा मानकों के चलते पुलिस ने इसे अपने राडार पर ले लिया है। पुलिस एटीएस खुफिया विभाग के लोगों ने ऊंची इमारतों व उनसे जुड़े लोगों का ब्यौरा खंगालना शुरू कर दिया है।


मालूम हो की हाल ही में सर्च ऑपरेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने भी मजार के समीप बन रही बहुमंजिला इमारत के संबंध में पूछताछ करने के अलावा एसडीएम सदर को इसके भवन स्वामी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed