{"_id":"618d6ddb2ed6056cda2ec7ab","slug":"dev-dipawali-barabanki-news-lko604006610","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर सवा लाख दीपों से सजेगा महादेव तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर सवा लाख दीपों से सजेगा महादेव तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। देव दीपावली पर्व पर फतेहपुर कस्बे के प्रसिद्ध महादेव तालाब सवा लाख दीपों से रोशन होगा। वहीं कई अन्य धार्मिक आयोजनों के साथ उजली माता का भव्य श्रंगार किया जाएगा। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसे लेकर श्री पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति द्वारा पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं के घर-घर जाकर इस धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने का अनुरोध किया जा रहा है।
आगामी 19 नवंबर को पूर्णिमा के अवसर पर फतेहपुर कस्बा स्थित महादेव तालाब पर देव दीपावली का आयोजन धूमधाम के साथ कराए जाने की तैैयारी की गई है। इस बार तालाब की सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं और समिति के सहयोग से सवा लाख दीपों को जलाकर पूरे वातावरण को जगमग किया जाएगा। वहीं उजली देवी का भव्य श्रंगार किया जाएगा।
अन्य आयोजनों में गंगा आरती, छप्पन भोग, कन्या भोज के साथ महाआरती कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। इससे पहले 12 नवंबर से इस धार्मिक स्थल पर एक सप्ताह तक श्री काशी खंड स्कंद पुराण कथा स्वामी हंसानंद श्री महाराज द्वारा सुनाई जाएगी। वहीं रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
देव दीपावली पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुुओं की उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन को लेकर कई दिनों से महादेव तालाब परिसर में साफ-सफाई का दौर तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम को लेकर राजेश पाठक, राकेश गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव, प्रखर शर्मा समेत कई आयोजकों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।