फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Departments with poor progress should improve their work methods.

Barabanki News: खराब प्रगति वाले विभाग अपनी कार्यशैली सुधार लें

Tue, 14 Jul 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Departments with poor progress should improve their work methods.
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सोमवार को 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस पर डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि खराब प्रगति वाले विभाग अपनी कार्यशैली सुधार लें। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। अगले मूल्यांकन तक रैंक में सुधार सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई। फैमिली आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। खंड विकास अधिकारियों को पात्र परिवारों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, मध्याह्न भोजन जैसी अन्य योजनाओं की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed