{"_id":"64f4e3c123a7ca356402fae7","slug":"dengue-outbreak-increases-four-patients-found-in-same-village-barabanki-news-c-315-1-slko1012-3802-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डेंगू का बढ़ा प्रकोप, एक ही गांव में मिले चार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डेंगू का बढ़ा प्रकोप, एक ही गांव में मिले चार मरीज
Mon, 04 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को एक ही गांव में डेंगू के चार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों की जांच की। उधर, चारों मरीजों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। इससे पहले भी जिले में दो मरीज डेंगू के मिल चुके हैं।
फतेहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंडेरी में बीते दिनों से कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव के प्रवीण (40), रामकृपाल (42), रामसिंह (50) व सुग्गन (22) को तीन दिन पूर्व तेज बुखार आया। इन सभी का निजी चिकित्सक के यहां उपचार किया जा रहा था। हालत में सुधार न होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव ने सभी मरीजों को लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बृजेश यादव ने बताया कि इन सभी मरीजों की जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद मरीजों को भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है।
डेंगू के चार मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, जहां पर लोगों की जांच कर दवा का छिड़काव किया गया। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर का नालियों में छिड़काव कराया जा रहा है, वहीं फागिंग करने की भी व्यवस्था की जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि डेंगू से पीड़ित मरीजों के मिलने की सूचना पर टीम भेजकर जांच करने के साथ दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। सोमवार को शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।