फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   demolise illlegal construction

हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
demolise illlegal construction
जैदपुर (बाराबंकी)। मादक पदार्थों की तस्करी में कुख्यात टिकरा उस्मा गांव में जैदपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व गैंगेेस्टर एक्ट के वांछित मार्फीन तस्कर के अवैध निर्माण को शनिवार को ढहवा दिया गया। डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स के आदेश पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से मार्फीन तस्करों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र का टिकरा गांव कई दशक से मार्फीन की तस्करी में विदेशों तक कुख्यात है। यहां के तस्करों के रसूख के आगे खाकी भी कई बार बैकफुट पर दिखी। इन तस्करों पर किसी ने हाथ डालना चाहा तो तस्करों ने अपने रसूख व पहुंच के दम पर उसे हटवा दिया।
विज्ञापन

यही कारण है कि मादक पदार्थों के साथ पकड़े जाने वाले कैरियर जब तस्करों का नाम लेते हैं तो पुलिस उन पर कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफादफा कर देती है। शनिवार को जैदपुर थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे जिस हिस्ट्रीशीटर व कुख्यात मार्फीन तस्कर शहीम उर्फ कासिम के बड़े क्षेत्रफल में बने मकान को प्रशासन ने ढहवाया, उस कुख्यात तस्कर शहीम की दहशत पूरे गांव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण था कि ग्राम समाज की जमीन पर आम रास्ते को अंडरपास बनाकर ऊपर शहीम ने भव्य मकान बना लिया था। मगर, उसकी शिकायत करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
शनिवार की दोपहर पुलिस प्रशासन की ओर से सीओ सदर नवीन सिंह, एसओ धीरेंद्र कुमार सिंह की टीम व जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, लोक निर्माण, जिला पंचायत, पावर कॉर्पोरेशन तथा विकास विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से ग्रामीणों की मौजूदगी में तस्कर के अवैध मकान को ढहाने की कार्रवाई की।
एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि जैदपुर थाने के मार्फीन तस्कर व हिस्ट्रीशीटर शहीम गैंगेस्टर के मामले में फरार है। सरकारी भूमि से उसके अवैध निर्माण को शनिवार को ढहा दिया गया है। शीघ्र ही उस पर ईनाम घोषित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
एनडीपीएस व हत्या के प्रयास के दर्ज हैं कई मामले
जैदपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर व कुख्यात मार्फीन तस्कर शहीम पर जैदपुर थाने में एनडीपीएस व हत्या के प्रयास जैसे आठ मुकदमे दर्ज हैं। हाल में ही जैदपुर पुलिस ने गैंगेस्टर का केस दर्ज किया। इस मुकदमे के बाद से शहीम फरार चल रहा है।
फर्जी पासपोर्ट की भी एफआईआर
मार्फीन तस्कर के रसूख का आलम यह था कि एनडीपीएस एक्ट में वांछित व थाने के हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद भी उसका पासपोर्ट बन गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। इस मामले में कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के साथ जैदपुर थाने में एसपी के आदेश पर शहीम पर केस दर्ज किया गया।
टिकरा गांव के तस्करों व पुलिस की सांठगांठ भी किसी से छुपी नहीं है। एक बार नहीं कई बार तस्करों से गठजोड़ को लेकर खाकी सुर्खियों में रही। एक तस्कर दूसरे तस्कर के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए दूसरे का माल पकड़वाने का खेल भी पुराना है। इस खेल का शहीम माहिर खिलाड़ी माना जाता हैं।
20 साल बाद आम रास्ते से हटा अतिक्रमण
हिस्ट्रीशीटर की दहशत को लेकर भले ही ग्रामीण शिकायत करने से डरते थे। मगर, शनिवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीण यह कहते जरूर दिखे कि 20 साल बाद आम रास्ते से अवैध निर्माण हटने के बाद आवागमन आसान होगा।

गिराया जाएगा बनाया गया अवैध भवन
हरख। प्रशासन द्वारा प्लॉटिंग में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से बनाए गए भवन को नवाबगंज तहसील प्रशासन ने गिराने का नोटिस चस्पा कर दिया है। बंकी ब्लॉक क्षेत्र की कमरपुर स्थित एक प्लॉटिंग में प्रशासन से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कराया गया था। जिसको गिराने के लिए प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया। इस संबंध में हल्का लेखपाल अजय सिंह ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग में भवन निर्माण कर दिया गया था। इसको 18 मई को सुनवाई के बाद गिराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed