{"_id":"67007891aecdf45eae0b00c6","slug":"demand-for-platelets-increased-one-and-a-half-times-five-fever-patients-admitted-barabanki-news-c-315-1-slko1012-125704-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डेढ़ गुना हुई प्लेटलेट्स की मांग, बुखार के पांच मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डेढ़ गुना हुई प्लेटलेट्स की मांग, बुखार के पांच मरीज भर्ती
Sat, 05 Oct 2024 04:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर लाइन में खड़े मरीज। संवाद
बाराबंकी। डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण प्लेटलेट्स की मांग भी डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। पिछले माह यह मांग 100 यूनिट प्रतिमाह थी जो इस माह 150 यूनिट तक पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को डेंगू जैसे लक्षण दिखने पर पांच नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में तेज बुखार और डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को भी ओपीडी में 1750 मरीज देखे गए। इनमें तेज बुखार के मरीजों की संख्या 129 और डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार के मरीजों की संख्या पांच रही। इन सभी को अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि तेज बुखार के पांच मरीजों को भर्ती किया गया है। बुखार के मरीजों की संख्या अभी कम नहीं हुई है। उधर प्लेटलेट्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है क्योंकि तेज बुखार के मरीजों में भले ही डेंगू के लक्षण न मिल रहे हों, उनकी प्लेटलेट्स तेजी से कम हो जाती है।
विज्ञापन
पिछले माह जहां 100 यूनिट प्लेटलेट्स की खपत हुई, वहीं अब यह 150 सौ तक पहुंच गई है। पैथालॉजी प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को प्लेेटलेट्स मुफ्त में दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही रक्तदाता भी आगे आ रहे हैं और इस माह किसानों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने करीब 500 यूनिट रक्तदान किया है।