{"_id":"6887c4c7dc120e73640c78d4","slug":"demand-for-making-population-control-law-memorandum-submitted-barabanki-news-c-315-1-brp1004-144681-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Tue, 29 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा है। इसमें प्रमुख तौर पर देश में जनसंख्या असंतुलन, अवैध घुसपैठ और हिंदू समाज की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है।
सोमवार को शहर में जुलूस निकालकर पोस्टर बैनर के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कहा गया कि बंगाल व कश्मीर की हाल की घटनाएं और बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे उत्पीड़न से साफ है कि विशेष समुदाय की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। जो हिंदू समाज के अस्तित्व के लिए खतरा बनती जा रही है।
मांग की कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाया जाए, जिसमें दो से अधिक बच्चों वाले माता-पिता को आजीवन कारावास, सरकारी सुविधाओं से वंचित करने और मताधिकार समाप्त करने जैसी कठोर सजा का प्रावधान हो। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री शुभम सोनी, अमन वर्मा, अक्षांश पटेल, आयुष, राजन, सुनील, अमित आदि मौजूद रहे। (संवाद)