{"_id":"67fd5a05e5a168262909f7e7","slug":"deer-died-due-to-dog-attack-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137206-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कुत्तों के हमले से बारहसिंघा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कुत्तों के हमले से बारहसिंघा की मौत
Tue, 15 Apr 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट क्षेत्र के भानपुर गांव के किनारे एक बाग में कुत्तों के हमले से एक बारहसिंघा की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि बारहसिंघा पानी पीने के लिए आया होगा। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला बोल दिया होगा।
भानपुर गांव के बाहर सोमवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने कुत्तों द्वारा एक बारहसिंघा को दौड़ाकर हमला करते देखा। ग्रामीण जब तक बाग में पहुंचते वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। वन विभाग के बीट प्रभारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि मृतक बारहसिंघा करीब सात वर्ष का था। उसका वजन 35 किलोग्राम था। (संवाद)
.