{"_id":"580bb0434f1c1b722b704e45","slug":"decreased-12-per-cent-in-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में घटे 12 फीसदी परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में घटे 12 फीसदी परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा होने में कुछ माह ही बचे हैं। धीमी रफ्तार से ही सही माध्यमिक विभाग भी परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है। विभाग ने वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सूची फाइनल कर दी है। आंकड़ों की माने तो पिछले साल की बोर्ड परीक्षा के सापेक्ष वर्ष 2017 में होने वाली बोर्ड परीक्षार्थियों में लगभग 12 फीसद परीक्षार्थी घटे हैं।
सबसे अधिक कमी इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या में आई है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सूची फाइनल कर ली है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो इस बार परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। वर्ष 2017 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में 66801 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
विभागीय लोगों की मानें तो अगले वर्ष होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल में 37,223 संस्थागत परीक्षार्थी हैं। इनमें 18107 छात्राएं हैं। व्यक्तिगत रूप से 2760 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 2189 छात्र हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 24455 परीक्षार्थी संस्थागत हैं। इनमें छात्रों की संख्या 11534 है। इंटरमीडिएट में 2363 परीक्षार्थी व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं। इनमें 1539 छात्र हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2016 के सापेक्ष बोर्ड परीक्षा 2017 में 9010 परीक्षार्थी घटे हैं। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में 75811 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 43292 और इंटरमीडिएट में 32519 परीक्षार्थी रहे। विभागीय आंकड़ों की मानें तो पिछले साल की तुलना में बोर्ड में 12 फीसद परीक्षार्थी घटे हैं। हाईस्कूल में 7.64 फीसद व इंटरमीडिएट में 17.53 फीसद परीक्षार्थी घटे हैं।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। अभी परीक्षार्थियों की सूची फाइनल की गई है। पिछले साल की तुलना में परीक्षार्थी घटे हैं। -रामशरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक