फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

कोरोना से शिक्षिका की मौत, 86 संक्रमित

Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमित एक शिक्षिका की शुक्रवार को जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिक्षिका के शव का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। इसके अलावा जिले में 86 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें देवा ब्लॉक, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, सीएचसी और बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय सतरिख में तैनात शिक्षिका मीनाक्षी (40) की शुक्रवार सुबह हिंद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार शिक्षिका एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए उसे हिंद अस्पताल में भर्ती कराया था। खंड शिक्षाधिकारी हरख अजय गुप्त मौर्य ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व शिक्षिका की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विद्यालय को प्रोटोकॉल के तहत 48 घंटे के लिए बंद कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया था। शिक्षिका की मौत होने की जानकारी मिली है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना पीड़ित शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शव का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया है। इसके साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 45 हो गई।
विज्ञापन

जिले में जांच के साथ कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार देवा ब्लॉक के तीन कर्मचारी, जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय का एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की फतेहपुर शाखा में एक कर्मचारी संक्रमित मिला जिसके बाद कार्यालय बंद कर दिया गया। बैंक का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिरौली के ढेकवा माफी में दो, जहांगीराबाद में तीन, लखपेड़ाबाग में दो, बरेहटा हरख में एक, मुबारकपुर गदिया में एक, मोहम्मदपुर सफदरगंज में एक, अंतिबका नर्सिंग होम के पास एक, मीरपुर सरसवां में एक, फतेहपुर के बसंतपुर में चार, उमरी सूरतगंज में एक, गोबरहा रामनगर में एक, अभयनगर में एक, राजकमल रोड पर एक, जलालपुर में एक, दशहराबाग में एक, धनोखर चौराहा के पास दो, लखपेड़ाबाग पुलिस चौकी के पास एक, शिवविहार कालोनी में एक, सत्यप्रेमीनगर में एक, नवाबपुर भिटौरा लखन में एक, रसौली में एक, भिटरिया में एक, अशोकनगर सूत मिल चौराहा के पास एक, कृष्णानगर में दो, रमनगरा में तीन, पेचरुआ हैदरगढ़ में एक, सुबेहा रोड हैदरगढ़ में एक, दतौली चंदा में दो, लिल्हौरा में एक, टिकैतनगर में एक, इलियासपुर त्रिवेदीगंज में दो, बनीकोडर में एक, सआदतगंज में एक, बेहड़पुरवा कुर्सी में एक, जेठबनी में एक समेत 86 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed