फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

बारिश से गिरे मकान, युवक की मौत

Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से पुराने मकान गिरने लगे हैं। देवा क्षेत्र में गिरी एक दीवार के मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। दरियाबाद इलाके में दो मकान गिर गए। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। उधर बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

देवा क्षेत्र के नई बस्ती रसूलपुर निवासी मोहम्मद शोएब (20) पुत्र मेराज गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान घर में लेटा था। कच्चे मकान की एक दीवार भरभरा का उसके ऊपर गिर गई। शोएब मलबे में दब गया। जानकारी पर परिवारीजनों ने उसे बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हगया। आनन-फानन में घरवालों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रशोएब की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की रात हुई झमाझम बारिश से दरियाबाद ब्लॉक के पिपरौली गांव निवासी रामकुमार व रामअचल वर्मा के कच्चे मकान गिर गए। हालांकि मकान गिरने की आशंका के चलते परिवारीजन उसे बाहर तिरपाल के नीचे सोए थे जिससे अनहोनी नहीं हुई। वहीं कोटवाधाम क्षेत्र के अरियामऊ में बारिश के चलते एक निर्माणाधीन पुलिया पानी में बह गई। इससे किशोरीपुरवा, जेदवापुर व बल्लीपुर गांव के लोगों का पांच किलोमीटर घूम कर चौराहे पर आना पड़ रहा है। बुधवार रात और गुरूवार सुबह तक हुई बारिश ने धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। लेकिन शहर व कस्बों में कई जगह जलभराव से लोगों को काफी परेशानियां हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed