फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three died because of sky lightening in Barabanki.

बाराबंकी में बिजली गिरने से किशोर समेत तीन की मौत

Fri, 26 Jun 2020 05:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
three died because of sky lightening in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी जिले में गुरुवार को दिन भर बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक बालिका समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया लेकिन मेंथा किसानों की नींद उड़ गई है। मेंथा की कटी फसल भीगने से उसकी पेराई ठप हो गई है।

विज्ञापन


जिले में कई दिन से हो रही बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बारिश के दौरान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी आलोक अपने पिता खुनखुन के साथ खेत में मेंथा की फसल की कटाई कर रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे बिजली गिरने की वजह से दोनों इसकी चपेट में आ गए। आलोक (17) की मौके पर ही मौत हो गई। खुनखुन (48) गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं उमरी गांव की रहने वाली शिवानी (17) बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़गौरा गांव निवासी भुलई गौतम (48) व अन्य लोग गुरुवार को खेत में मेंथा की फसल की कटाई कर रहे थे। इस दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ महमूदपुर गांव निवासी सुरेंद्र (38) भी खेत में मेंथा की फसल उठने गया था। बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर सुरेंद्र झुलस गया। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे सीएचसी रामनगर ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार आकाश संत ने एक मृतक के परिवारीजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता दी है। अन्य हादसों की जांच के लिए राजस्व अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। उसके बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सुबेहा क्षेत्र के अमान का पुरवा मजरे रुकुनुद्दीन निवासी शिवकुमार की पुत्री लक्ष्मी (17) परिवारीजनों के साथ गुरुवार दोपहर खेत में काम कर रही थी। शिवकुमार ने बताया कि तेज बारिश होने के चलते सभी लोग घर लौट रहे थे। उसी दौरान बिजली गिर पड़ी। उसकी चपेट में आने से लक्ष्मी की मौके पर मौत हो गई थी। थाना प्रभारी गंगेश शुक्ला ने हादसे की जानकारी से इंकार किया है। एसडीएम योगेंद्र कुमार ने बताया जांच के लिए लेखपाल को गांव में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed