फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में रविवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर उसका चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर संजय सेतु के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद पिकअप छोड़ कर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों से मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहराइच जिले के पयागपुर निवासी भवानीबक्स सिंह (55) व अयोध्या के गोसाईगंज निवासी सुनील चौहान (21) के रूप में हुई। सीओ एसके राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed