{"_id":"5e5ea7ee8ebc3eeb2377410c","slug":"death-barabanki-news-lko5118834108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में अधेड़ व युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में अधेड़ व युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सफदरगंज क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर ग्राम बघौरा के पास मंगलवार दोपहर सड़क पार करते समय राजेन्द्र (55) निवासी फतेहपुर, जनपद अंबेडकरनगर को लखनऊ की ओर से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने सफदरगंज पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि एक निजी बस की टक्कर से सड़क पार रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। बस व उसके चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
देवा क्षेत्र के चिनहट मार्ग पर सोमवार रात रामू (25) निवासी थानगांव जनपद सीतापुर बाइक सवार से घर जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मिली सूचना पर पुलिस ने रामू को सामुदायिक स्वास्थ्य देवा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। उधर रामनगर क्षेत्र में मधवा जलालपुर निवासी रामतीरथ मौर्या को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामतीरथ को सीएचसी में भर्ती कराया है।