फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

ठंड से नहीं राहत, मजदूर की मौत

Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
death
बाराबंकी। भीषण ठंड से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर धूप से कुछ राहत मिली। धूप का आनंद लेने के लिए लोग बाहर निकले लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड परेशान करने लगी। सुबह-शाम और रात की सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार रात ठंड की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव को लेकर किए जा रहे इंतजाम नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले के आकर रामनगर क्षेत्र में भिखापुरवा निवासी राकेश (34) की बुधवार रात ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि राकेश मजदूरी करता था। बुधवार शाम वह घर लौटा तो ठंड से कांप रहा था। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारीजन निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब दो हफ्ते से भीषण ठंड झेल रहे जिले के लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर में खिली धूप से कुछ राहत मिली। ठंड के चलते घरों में दुबके लोग दिन में बाहर निकले। इससे बाजार में चहल-पहल दिखी। लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड का प्रकोप फिर बढ़ गया। इसके साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचाव के सरकारी इंतजाम पर्याप्त न होने के चलते मजदूरी करने व फुटपाथ पर रात गुजारने वालों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड से अभी राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed