फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   death

अवैध खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत

Mon, 02 Dec 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
death
ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई राम किशन की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। मिट्टी के अवैध खनन के दौरान एक युवक की जान चली गई। क्षेत्र में खनन के बाद मिट्टी पहुंचाने में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।1 इस हादसे के बाद अवैध खनन में लगी जेसीबी व अन्य वाहन समेत लोग भाग निकले।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के गोपालपुर गांव में हुआ। शनिवार रात इंद्ररीश के खेत में जेसीबी से खनन कर मिट्टी को पास के एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचाया जा रहा था। क्षेत्र के रमपुरवा मजरे मल्लावां निवासी राम किशुन (35) भी ट्रैक्टर से मिट्टी पहुंचाने के काम में लगा था। रात में मिट्टी पहुंचाने की जल्दबाजी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। गहरे खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे रामकिशुन दब गया। रात करीब 11 बजे हुए हादसे के बाद खनन में लगी जेसीबी व अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लोग मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार भोर करीब तीन बजे डायल-112 मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना बड्डूपुर थाने को दी। थाने के पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई गिरधारी लाल का आरोप है कि रात करीब नौ बजे राम किशुन को घर से जेसीबी का मालिक प्रदीप ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने के लिए बुलाकर अपने साथ ले गया था। रात में मिट्टी भट्ठे तक पहुंचाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जेसीबी मालिक ने रविवार सुबह पांच बजे दी। उधर, घटना की सूचना पर रविवार को तहसीलदार रामदेव मृतक के घर पहुंचे और परिवार को आर्थिक मदद देने और खनन की जांच करने की बात कही। बड्डूबुर प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हुई है। जांच अवैध खनन का मामला पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed