{"_id":"5dc06cc98ebc3e93ad1072d3","slug":"death-barabanki-news-lko490440921","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। कई दिन से बुखार से पीड़ित युवक को रविवार रात परिवारीजन गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इसके अलावा बुखार से पीड़ित पांच लोग निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। डेंगू की चपेट में आने विगत दिनों जिले में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग एहतियाती इंतजाम नहीं कर रहा है।
टिकैतनगर के मोहल्ला सरावगी निवासी विनय वैश्य (38) पुत्र श्याम किशोर की सोमवार सुबह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि चार दिन से उसे बुखार आ रहा था। कस्बे के निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। रविवार रात हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी टिकैतनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि लोहिया अस्पताल में खून की जांच होने पर डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं लखपेड़ाबाग निवासी चंद्र विजय, छेदानगर निवासी श्यामा देवी, बड़ेल निवासी देवी प्रसाद समेत पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
फतेहपुर में हो चुकी तीन लोगों की मौत
डेंगू रोग की चपेट में आने से विगत दिनों फतेहपुर में एक महिला समेत तीन लोगों और रामसनेहीघाट में एक युवक की मौत हो चुकी है। जिले में डेंगू रोग की चपेट में आकर चार लोगों की जान जा चुकी है।