फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body thrown in the canal after killing the young man

युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the canal after killing the young man
कुर्सी (बाराबंकी)। खेत गए एक युवक का शव सोमवार रात सूखी नहर में पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। परिवारीजन आननफानन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला कुर्सी के अंबरपुर गांव का है।
विज्ञापन

देवा के मदीनपुर निवासी बृजेश सोमवार को खेत गया था। काफी समय बीतने के बाद बृजेश के भाई ने उसे फोन किया तो उसने गांव के बाहर स्थित रेठ नदी के पुल पर होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो भाई रवींद्र रेठ नदी के पुल पर पहुंच गया। लेकिन बृजेश वहां नहीं दिखा। काफी तलाश के बाद सूखी पड़ी नहर में वह मरणासन्न हालत में पड़ा मिला।
उसके सिर से बुरी तरह खून बह रहा था। परिवारीजनों की मदद से आननफानन उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही एएसपी पूणेंदु सिंह व प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंच गया।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर एक बांस पड़ा मिला। युवक के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस बांस से हमला कर युवक की हत्या किए जाने की बात कह रही है। देर रात भाई रवींद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सिर पर भारी चीज से हमला कर युवक की हत्या की गई है। घटनास्थल पर एक बांस भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed