{"_id":"625327fb54f9b9587b34d011","slug":"dead-body-of-youth-found-on-the-side-of-railway-track-barabanki-news-lko6255404123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में एक युवक शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पुलिस व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर बहरामपुर गांव के समीप की है। रविवार की सुबह यहां 20 वर्षीय युवक का धड़ से अलग शव मिला। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया। हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों को कहना रहा कि ट्रेन की टक्कर से युवक के कटने पर शव क्षत-विक्षत होता। मगर जितनी सफाई से सिर कटा है, उससे मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि युवक के आत्महत्या करने की बात करने वाली पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी रही।
दोपहर बाद युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ही सालपुर मजरे बैरिहा पुरवा गांव निवासी जयप्रकाश यादव (20) के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी। इस पर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा कि जयप्रकाश शनिवार को घर पर ही था। रात में वह यहां कैसे आया, पता नहीं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बीके वर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि युवक का शनिवार की रात परिवारीजनों से विवाद हुआ था। इसे लेकर उसने रेल पटरी पर गर्दन रखकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।