फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of youth found in pit near railway crossing

रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढे में मिला युवक का शव

Thu, 08 Oct 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in pit near railway crossing
रामनगर (बाराबंकी)। केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त कोठी इलाके के निवासी के तौर पर हुई। शव के पास मिले सुसाइड नोट में पारिवारिक दिक्कतों की वजह से आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने बताया कि युवक पांच अक्तूबर से घर से गायब था, उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह रामनगर थाना क्षेत्र में केसरीपुरम रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे गड्ढे में करीब 35 वर्षीय युवक का शव दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ दिनेश कुमार दुबे, इंस्पेक्टर रामचंद्र सरोज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के पैंट की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिससे उसकी पहचान धीरज कुमार पुत्र रूप कुमार निवासी ग्राम सराय थाना कोठी के रूप में की गई। युवक जैदपुर में अपने मामा के घर में रहता था और बीते पांच अक्तूबर को घर से गायब था। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों से युवक ने आत्महत्या की है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed