{"_id":"6753567e2bf3aa109003c197","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-a-tree-barabanki-news-c-315-1-slko1012-129386-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छह पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छह पर हत्या का केस
Sat, 07 Dec 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
दाउदपुर गांव में राेते-बिलखते परिजन। संवाद
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के दारापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का लहूलुहान शव पेड़ से लटका मिला। गले पर काटने के निशान थे। शुक्रवार को ही उसकी पत्नी की विदाई के लिए गौना जाना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने से पुलिस आत्महत्या बता रही है जबकि परिजनों की तहरीर पर छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसे लेकर परिजनों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर प्रदर्शन का प्रयास किया।
सतरिख थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी रमेश चंद्र सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इनके तीन पुत्रों में से एक प्रमोद की शादी मार्च में हुई थी। शुक्रवार को परिजन उनकी पत्नी की विदाई के लिए गौना लेकर जाने वाले थे लेकिन सुबह घर से 100 मीटर दूर स्थित दारापुर गांव की सीमा पर स्थित बाग में एक पेड़ से उनका शव लटका मिला।
कुछ ही दूरी पर खून बिखरा था जबकि गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव के ही सुरेंद्र, अमृतलाल व इनकी पत्नियों समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ये पट्टीदार हैं जिनसे भू्मि विवाद है।