फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of the operator found in the field.

Barabanki News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला जनसेवा केंद्र संचालक का शव

Sun, 04 Feb 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 04 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of the operator found in the field.
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में सरसों के खेत में पाया गया। जबकि उसके जूते व किसी अन्य व्यक्ति की चप्पलें भी कुछ दूरी पर पड़ी मिलीं। जनसेवा केंद्र चलाने वाला युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कहते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के खड़ेहरा गांव निवासी दिनेश यादव का इकलौता पुत्र नीरज कुमार (25) पास के ही दोहाई मोड़ के निकट गुमटी में जनसेवा केंद्र संचालित करता था। एक साल पहले क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी अवधराम की पुत्री प्रियंका से उसकी शादी हुई थी। इस समय पत्नी मायके में थी। शुक्रवार को वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल जाने वाला था। लेकिन शाम होने के कारण पत्नी ने ही दूसरे दिन आने को कह दिया था। इसके बाद देर शाम वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था, मगर रात में घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन



परिजनों ने उसके मोबाइल पर काॅल की, मगर कुछ देर रिंग जाने के बाद मोबाइल बंद बताने लगा। जिसके बाद परिजन रातभर उसे तलाश करते रहे। परिजनों के अनुसार शनिवार को सुबह नीरज के चाचा संतोष यादव शौच के लिए खेत गए तो उन्होंने कय्यूम के सरसों के खेत में नीरज का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। छानबीन के दौरान पास में ही हाफिज के गेहूं के खेत की मेड़ के पास नीरज के जूते व कुछ ही दूर खेत में लाल रंग की एक जोड़ी चप्पलें पड़ी मिलीं। शव के पास ही नीरज के दाे मोबाइल पड़े थे। खेत में लगी फसल भी कुछ दूर तक कुचली थी। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया है कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed