फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of paramedical student found hanging in college

Barabanki News: कॉलेज में लटका मिला पैरामेडिकल छात्र का शव

Sun, 06 Aug 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 06 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of paramedical student found hanging in college
सतरिख (बाराबंकी)। अर्नव पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के हॉस्टल के कमरे में एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। वहां एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें कॉलेज की ही छात्रा द्वारा प्यार में धोखा देने पर आत्महत्या करने का जिक्र है।
विज्ञापन







पुलिस ने छात्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से छात्रा फरार है। बताया जाता है कि छात्रा के कहने पर ही संत कबीरनगर जिले के बेलरई गांव निवासी मंजेश चौहान (23) ने 10 मई को हरख-सतरिख मार्ग पर स्थित इस कॉलेज में प्रवेश लिया था। वह बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचा। उसे रुकने के लिए हॉस्टल में एक कमरा दिया गया। शुक्रवार शाम वह कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह सफाईकर्मी विमल ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। उसने खिड़की से देखा तो मंजेश का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। छात्र का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन







शव देख बेहोश हो गई मंजेश की मां
मेडिकल छात्र मंजेश की मौत की सूचना पाकर संतकबीर नगर से उसकी मां चंदा, उसके बहनोई व गांव के प्रधान शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां चीखी और बेहोश हो गई और अन्य परिजन भी बिलखने लगे। अन्य लोगों ने बताया कि उनके पड़ोस के गांव की युवती से मंजेश का प्रेम संबंध था। मंजेश के पिता की मौत सालों पहले हो चुकी है। बड़े भाई दूसरे प्रांतों में मजदूरी करते हैं। घर का खर्चा तिहाई पर खेत बोकर पूरा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन








यह धोखा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा...

भैया-भाभी को संबोधित नोट में छात्र ने मां का ख्याल रखने की बात कही है। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा द्वारा धोखा देने की बात लिखी है। छात्र ने लिखा है कि मैं उसी के लिए यहां पढ़ने आया था। जब हम पढ़ने गए थे हमें शादी के लिए बुलाया और कहीं न छोड़कर जाने को कहा था। अब वह पढ़ने लगी तो मुझसे दूर रहने को कह रही है। मैं यह धोखा नहीं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed