फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a youth found in a canal, murder suspected

Barabanki News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a canal, murder suspected
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कुर्सी में बृहस्पतिवार सुबह इंदिरा नहर में संदिग्ध हालात में अज्ञात युवक का शव मिला। उसकी उम्र करीब 30 साल के आसपास है। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। ग्रामीण हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। युवक की पहचान की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


सीतापुर की ओर से आने वाली इंदिरा नहर कुर्सी क्षेत्र से होते हुए देवा की ओर जाती है। बृहस्पतिवार सुबह कुर्सी के पोखन्नी रेगुलेटर में युवक का शव फंसा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर से शव निकलवाया। वह नीली जींस की पैंट व सफेद शर्ट पहने था।
विज्ञापन


शव करीब एक सप्ताह पुराना होने के कारण फूल गया था जिससे पहचान करना मुश्किल था। आसपास के कई गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान की कोशिश भी की गई मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव नहर में बहकर आया है। उसे 72 घंटे तक पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। लखनऊ व सीतापुर जिलों से भी गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed