फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of a young man found in a pond under suspicious circumstances

Barabanki News: संदिग्ध हालात में तालाब में मिला युवक का शव

Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a pond under suspicious circumstances
बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के रीवा सींवा गांव में मंगलवार को 24 घंटे से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में तालाब में मिला। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। युवक की पत्नी की 10 साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रीवा सींवा गांव निवासी रामनरेश रावत (40) सोमवार की शाम गांव के चौराहे की ओर आया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। पूरी रात परिजनों ने उसे खोजा, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसे लेकर पूरा परिवार बेचैन था। मंगलवार को पूरे दिन खोजबीन हुई।
विज्ञापन

शाम को गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने तालाब में रामनरेश का शव उतराता दिखा। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि सब कुछ सामान्य था। अचानक हुई इस घटना के बारे में वह भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed