{"_id":"6249e9d73b2be67c907ab6ed","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-forest-barabanki-news-lko624456696","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र असंद्रा में एक युवक का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसकी मां का निधन हो गया था और उसने ही दसवा संस्कार किया था। उसका शव दसवां संस्कार में प्रयुक्त धोती से ही लटका मिला। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
थाना असंद्रा क्षेत्र के ग्राम पूरे बलिया मजरे सुसवाई निवासी जगदंबा (30) काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इन दिनों इलाज के कारण उसकी हालत कुछ ठीक हुई थी लेकिन इसी बीच उसकी मां का निधन हो गया। दो-तीन दिन पहले ही उसने मां का दसवां संस्कार किया था।
थानाध्यक्ष असंद्रा ध्यानेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार रविवार सुबह जगदंबा दसवां संस्कार में प्रयोग हुई धोती व अन्य कपड़े झोले में लेकर घर से निकला था लेकिन दोपहर में गांव से करीब 700 मीटर की दूरी पर ग्राम भोलागंज के जंगल में एक पेड़ से उसी धोती से जगदंबा का शव लटका मिला।
विज्ञापन
चरवाहों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जगदंबा अपने पीछे पत्नी के साथ दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है।