फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found in river

घर छोड़कर गई विवाहिता का नदी में मिला शव

Sat, 02 Jul 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
dead body found in river
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव सुमली नदी में मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला ने पति से विवाद के बाद नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दौलतपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने सुमली नदी में एक महिला का शव उतराते देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाया गया। उसकी पहचान दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम की पत्नी सुलोचना (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम घर पर खाना बनाने को लेकर महिला की उसके पति घनश्याम से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे वह घर से बाहर आ गई थी। पति व अन्य लोग उसकी तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। परिवारीजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया हैं।
पंखा में उतरे करंट से अधेड़ की मौत
फतेहपुर। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात हुई घटना के बाद परिवार सदमेे में है। ग्राम रामनिवाजपुरवा मजरे जरखा निवासी राम विलास (45) शुक्रवार रात में खाना खा रहा था। पास में ही पंखा चल रहा था।

हवा अपने तरफ मोड़ने के लिए उसने जैसे ही पंखे को छुआ करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने आननफानन बिजली आपूर्ति बंद की और राम विलास को अस्पताल ले जाने लगे मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार भी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed