फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found in river

नदी में उतराता मिला लापता युवती का शव

Thu, 03 Feb 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
dead body found in river
फतेहपुर (बाराबंकी)। आठ दिन पहले लापता हुई युवती का शव संदिग्ध हालातों में बुधवार को क्षेत्र के सुमली नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गैसापुर गांव की है। यहां के निवासी मोहर्रम अली ने 26 जनवरी को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री शबनम 25 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बुधवार को गंगापुर घाट के पास युवती का शव संदिग्ध दशा में नदी में उतराता हुआ देखा।
विज्ञापन

जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान शबनम के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने बताया कि आठ दिन पहले एक युवती की लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को युवती का शव नदी में उतराता मिला। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed